सार
डीएम सीपी सिंह ने बताया कि जिले में निष्पक्ष रूप से ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई है। शनिवार को सोरों और गंजडुंडवारा ब्लॉक में ही ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मतदान हुआ।
![]() |
| यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: कासगंज में जीत के बाद अभिवादन करते सपा नेता देवेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला |
विस्तार
सोरों ब्लॉक का चुनाव सपा और भाजपा दोनों के लिए प्रतिष्ठापूर्ण था। दोनों दलों के नेताओं और समर्थकों के बीच पाले खिंचे हुए थे। यहां क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बंधक बनाने की एफआईआर सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद व उनके कार्यकर्ताओं पर दर्ज की गई। जबकि उनकी पत्नी सीमा यादव यहां ब्लॉक प्रमुख की प्रत्याशी रहीं। पुलिस प्रशासन का दबाव बढ़ने पर सीमा यादव उच्च न्यायालय गईं। उच्च न्यायालय जिला प्रशासन को निष्पक्ष और सुरक्षा के साथ चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए। इसके चलते प्रशासन ने काफी व्यवस्थाएं की थीं।
सपा समर्थित सीमा यादव को 61 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने वोट दिए। जबकि भाजपा समर्थित उर्मिला देवी को 49 मत मिले। सपा समर्थित प्रत्याशी की जीत पर सपाइयों में खुशी दौड़ गई। वहीं गंजडुंडवारा ब्लॉक में भी तीन प्रत्याशी मैदान में डटे हुए थे, लेकिन यहां इकतरफा चुनाव नजर आया। भाजपा समर्थित शांति देवी को कुल 57 मत मिले। जबकि प्रतिद्वंदी प्रत्याशी रहीं रश्मि पालीवाल और मीरा देवी को 1-1 मत मिला। इस तरह 56 मतों से शांति देवी विजयी हुईं। यहां महत्वपूर्ण बात रही कि 33 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने वोट नहीं डाले। ऐसी स्थिति के चलते कांटे के मुकाबले के हालात नहीं बन पाए। दोनों ही प्रत्याशियों को जीत के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने प्रमाण पत्र जारी कर दिए।
डीएम सीपी सिंह ने बताया कि जिले में निष्पक्ष रूप से ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई है। शनिवार को सोरों और गंजडुंडवारा ब्लॉक में ही ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मतदान हुआ। यह मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है। सोरों से सीमा यादव चुनाव जीती हैं, जबकि गंजडुंडवारा से शांति देवी जीती हैं। दोनों को प्रमाण पत्र जारी कर दिए हैं
।
Source : अमर उजाला
