पशुपालक की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया

 

पशुपालक की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया
फ़ोटो : दैनिक जागरण
दरियावगंज संवाद सूत्र पशुओं को लेकर जंगलों में चराने गए पशुपालक का शव अमरूद के पेड़ पर लटका मिला।


दरियावगंज, संवाद सूत्र : पशुओं को लेकर जंगलों में चराने गए पशुपालक का शव अमरूद के पेड़ पर लटका मिला। शरीर पर चोटों के निशान हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चराने ले जाए गए पशु भी लापता हैं।


गांव ककराला निवासी 40 वर्षीय दुर्वेश कुमार पुत्र हंसराज दूध का कारोबार करता है। उसने कई दुधारू पशुओं को पाल रखा है। शनिवार की सुबह लगभग 12 बजे वह पशु चराने के लिए जंगल ले गया था। जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो स्वजन को चिता हुई। उसकी तलाश के लिए जंगलों की ओर गए। स्वजन पटियाली अलीगंज मार्ग पर पहुंचे तो ओमपाल के अमरूद के बाग में दुर्वेश का शव पेड़ पर लटका मिला। स्वजन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दरियावंगज चौकी इंचार्ज नरेश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। पटियाली के प्रभारी कोतवाली प्रभारी अवधेश भदौरिया एवं सीओ डीके पंत भी मौके पर पहुंच गए। सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्वजन और ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पशु चोरों द्वारा हत्या करने की आशंका


दुर्वेश 10 पशुओं को चराने के लिए ले गया था। शाम को दो पशु तो वापस घर आ गए। लेकिन दुर्वेश और आठ पशु नहीं लौटे। दुर्वेश की हत्या के बाद वहां पशु भी नहीं मिले। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पशु चोरों ने पशुओं की चोरी करने के बाद दुर्वेश की मारपीट कर हत्या कर दी और शव पेड़ पर लटका दिया। मामले में अज्ञात के विरुद्ध हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


- डीके पंत, सीओ पटियाली



Source : दैनिक जागरण


Post a Comment

Previous Post Next Post