संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

 

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
शहर के दुर्गा कालोनी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो
फ़ोटो: दैनिक जागरण


संवाद सहयोगी, कासगंज : शहर के दुर्गा कालोनी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। ससुर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है जबकि पति एवं ननद फरार हो गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


दुर्गा कालोनी निवासी आकाश कश्यप की पत्नी शिवानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका शिवानी का मायका सोरों थाना क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर में है। मृतका के पिता शंकर लाल ने ससुरालीजनों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने ससुर संजय कश्यप को हिरासत में लिया है। जबकि पति आकाश एवं उसकी बहन मौके से फरार है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता हिरासत में है। मामले को लेकर कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला: पटियाली के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के ग्राम खजूरा निवासी सत्येंद्र सिंह ने अपनी बहन किरण देवी को ससुरालीजनों द्वारा दहेज के लिए घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि चार वर्ष पूर्व उसने अपनी बहन की शादी पटियाली थाना क्षेत्र के ग्राम जिनोल निवासी विजय सिंह के साथ की थी। दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजनों ने उसकी बहन के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया है। पीड़ित ने पति विजय सिह, ससुर घनश्याम सिह, सास सावित्री देवी एवं ननद सपना के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर विजय प्रताप सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।



Source: दैनिक जागरण


Post a Comment

Previous Post Next Post