कांग्रेस ने प्रदर्शन कर एसडीएम को दिया ज्ञापन

कांग्रेस ने प्रदर्शन कर एसडीएम को दिया ज्ञापन
देश में खाद्य पदार्थो से लेकर पेट्रोलियम पदार्थों तक लगातार बढ़ रही मह
फ़ोटो: दैनिक जागरण


 

संवाद सहयोगी, कासगंज : देश में खाद्य पदार्थो से लेकर पेट्रोलियम पदार्थों तक लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने तहसील स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया। महंगाई कम करने के लिए देश के राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।


महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष दिव्या शर्मा ने सहावर तहसील परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। हाथ में तख्तियां लिए कार्यकर्ता महंगाई का विरोध कर रही थीं। सरकार के विरोध में नारेबाजी करने के बाद कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि महंगाई के चलते गरीब तबके का प्रत्येक व्यक्ति महंगाई से त्रस्त है। किसान भी लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर चितित हैं। सरकार की जनविरोधी नीतियों का कांग्रेस विरोध करती है। जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष संतोष कुशवाह ने भी कासगंज तहसील परिसर में कांग्रेसजनों के साथ प्रदर्शन करते हुए महंगाई का विरोध किया। उन्होंने सरकार की उज्ज्वला योजना को मखौल बताया है। इस अवसर पर राजवीर सिंह राना, रजनेश उपाध्याय, नंदकिशोर जाटव, दीपू पांडेय, महेंद्र सिन्हा, बलवीर सिंह लोधी, चमन मिया, झम्मन सिंह, योगेश कुमार मिश्रा, प्रेमवती, भूदेव सिंह, पनवेशरी, लीलावती, राधा देवी थे। नवीन कार्यकारिणी का गठन नौ को : अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रतन प्रकाश ने बताया कि सिढ़पुरा इकाई का गठन नौ जुलाई को होगा। इसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वागत सम्मान भी होगा। अधिकांश जनपदों में कार्यकारिणी का गठन हो चुका है। इसी क्रम में जिले की कार्यकारिणी भी गठित होगी। कोरोना योद्धाओं की स्मृति में लगाए पौधे: कोरोना महामारी के दौरान मृत हुए कोरोना योद्धाओं एवं पीड़ित लोगों की स्मृति में श्रीमती विशुना देवी सेवा प्रशिक्षण एवं शिक्षण संस्थान द्वारा वृक्षारोपण किया गया। शहर के विभिन्न स्थानों पर संस्थान के पदाधिकारियों ने अगल-अगल किस्म के पौधे लगाए। उषा राजपूत, सविता राजपूत, पिकी राजपूत, आरती राजपूत, कुसुमा देवी, प्रेमवती देवी, प्रियंका, हिमांशी राजपूत, दक्ष, विकास, आकाश, जितेंद्र, सोनम, शिवम मौजूद रहे। आज लगेगा वैक्सीनेशन शिविर : शहर की संस्था एसोसिएशन आफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट एवं आरंभ फाउंडेशन द्वारा रेलवे रोड स्थित गंगा देवी माहेश्वरी भवन में आज गुरुवार को सुबह आठ बजे से वैक्सीनेशन शिविर लगेगा। इसके संबंध में सीएमओ डा. अनिल कुमार की ओर से संस्थाओं को स्वीकृति प्राप्त हो गई है। संभव जैन, निर्मल सक्सेना, ललित कुमार बिड़ला, अनुज माहेश्वरी, विनम्र अग्रवाल, हर्षित गर्ग ने शहर वासियों से शिविर में नि:शुल्क वैक्सीनेशन कराए जाने की अपील की है। हिमांशु भाजपा आइटी सैल के संयोजक बने : शहर की दुर्गा कालोनी निवासी हिमांशु उपाध्याय भाजपा आइटी सैल के जिला संयोजक नियुक्त हुए हैं। इनकी नियुक्ति भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी की संस्तुति पर प्रदेश संयोजक कामेश्वर मिश्र ने की है। हिमांशु पिछले कई वर्षों से विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक रहे हैं। उनकी नियुक्ति पर अवधेश यादव, निखिल, कृष्णकांत, अभिषेक भारद्वाज, अजय भदौरिया, प्रियांशु बिड़ला, रोचक चौहान ने हर्ष व्यक्त किया है।



Source : दैनिक जागरण

Post a Comment

Previous Post Next Post