जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से जनपद कोरोना संक्रमण से पूरी तरह से मुक्त हो गया। पिछले कई दिनों से लगातार जांच के बाद भी कोई भी संक्रमित नहीं मिलने की वजह से अब जनपद में सक्रिय केस भी नहीं रहा है। शासन द्वारा भी जिले को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया गया है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से संक्रमण को लेकर गंभीर रहने को कहा है।
जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन के साथ ही कोविड की जांच भी कराई जा रही है। प्रतिदिन ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें क्षेत्रों में पहुंचकर सेंपलिंग की कार्रवाई कर रही हैं। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। सीएमओ डा. अनिल कुमार ने बताया कि गुरुवार को भी जिलेल में कोरोना की जांच के लिए सेंपलिंग की गई। कुल 2131 सेंपल लिए गए, इनमें एंटीजन से 952, आरटीपीसीआर से 1179 सेंपल लिए गए। पिछले 24 घंटे में कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। अब जिले में एक भी सक्रिय केस नहीं रहा है। लोगों से उन्होने संक्रमण को लेकर बचाव रखने की अपील की है, जिससे जनपद को संक्रमण मुक्त बनाए रखा जा सके।
Source : हिन्दुस्तान